डड़सेना सेवा मंच ने पांच सौ परिवारों को राहत सामग्री पहुँचाया - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Tuesday, May 18, 2021

डड़सेना सेवा मंच ने पांच सौ परिवारों को राहत सामग्री पहुँचाया

  


 सेवा सहायतार्थ

डड़सेना सेवा मंच ने पांच सौ परिवारों को राहत सामग्री पहुँचाया

  

 (पिथौरा नगर में 165 परिवारों का वितरण आज) 

 पिथौरा@न्यूज़ टुडे। कोरोना महामारी के दौर में आर्थिक गतिविधियों के ठप्प पढ़ जाने से एक बड़े तपके ने रोजमर्रा की जिंदगी चलाने के लिये हायतौबा मची हुयी थी तब समाज के सहृदय लोगों के हाथ मदद के लिए उठे उन्हीं सेवा भावी संगठनों में एक प्रमुख नाम पिथौरा क्षेत्र में उभर कर सामने आया " डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज सेवा मंच " जिसने एक महीने के लाकडाउन अवधि में समाज के  जरूरत मंद 500 परिवारों को खाद्यान्न सामग्री प्रदान कर जरूरत मंद  परिवारों को राहत प्रदान किया है। सेवा मंच ने इसके आलावा केविड सेंटर के लिये 2 नग जम्बो आक्सीजन सलेंडर 1 नग इनवायटर वेटरा 225 नग N95 मास्क भी प्रदाय किया गया है। सेवा मंच की दान शीलता एंव कर्तव्य परायणता की अन्य सामाजिक संगठनों एंव स्वयं सेवा संस्थाओं ने भुरी-भुरी प्रशंसा की है।

          पिथौरा क्षेत्र में डड़सेना (सिन्हा) समाज की एक बड़ी आबादी निवास करती है कुछ ग्रामो में तो इस समाज की बहुलता भी है समय के साथ इस समाज के लोगों ने भी आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काफी प्रगति की है किन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत अधिकांश सामाजिक जन आज भी छोटे मोटे किसान हैं या मजदूरी ही उनके जीवकोपार्जन का प्रमुख साधन हैं। महीने - महीने भर से आर्थिक गतिविधियां ठप्प पढ़ जाने से समाज के बड़े तपके की दयनीय स्थिति को भांपते हुए समाज के कुछ प्रगतिशील लोगों के लगभग 50 सदस्यों ने सेवा मंच का गठन कर जररूत मंद परिवारों तक जरूरी खाद्यान्न सामग्रियों की मदद पहुंचाई और संकल्प लिया कि कोरोना आपदा की स्थिति जब तक अनुकूल नहीं हो जाती तब तक समाज के किसी भी जरुरत मंद को जीवन यापन के लिये खाद्यान्न की कमी नहीं होने दी जायेगी।

         इसी क्रम में आज पिथौरा नगरीय क्षेत्र के 165 सामान्य जरूरत मंद परिवारों को चिन्हांकित कर उनके घरों तक सुखा राशन एंव हरि सब्जियां पहुंचाई गई इसके पहले लगभग 15 गांवों के समाज प्रमुखों के मार्गदर्शन में सामाजिक बन्धुओं को सहायता सामग्री प्रदान की गई है ।अब तक 500 परिवारों को सेवा मंच के द्वारा इस तरह की सहायता पहुंचाई जा  चुकी है । इतना ही नहीं बल्कि कलार समाज सेवा मंच ने अपने सामाजिक प्रतिबद्धता को निभाते हुये भी समग्र समाज के हित मे भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया और पिथौरा कोविड सेंटर में जब आक्सीजन सलेंडर की किल्लत बनी हुई थी ऐसे समय में आनन फानन में समाज जनों का सहयोग लेकर दो आक्सीजन सलेंडर सहित 63000 रुपये मूल्य की अन्य सामग्रियां प्रशासन को दान दिया। संकट कालीन परिस्थितियों में कलार समाज सेवा मंच द्वारा दी गई मदद एंव समाजिक बंधुओं की जागरूकता की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है एंव अन्य लोग इससे प्रेरणा ले रहे है।

           आज पिथौरा समाज के प्रमुख मार्गदर्शकों  में प्रेम सिन्हा अध्यक्ष शितला समाज, राजेंद्र सिन्हा संवाददाता नई दुनिया, पुनीत सिन्हा जिला उपाध्यक्ष कलार समाज, लोकनाथ डड़सेना अधिवक्ता सिविल कोर्ट पिथौरा, शशिकुमार डड़सेना, बुद्धेश्वर डड़सेना, सीताराम सिन्हा, रतनलाल डड़सेना, सबुलाल सिन्हा, लीलाधर डड़सेना, चिंताराम डड़सेना, मिलाप डड़सेना, तुलसी डड़सेना (नोटरी अधिवक्ता), हेमंत डड़सेना, ओमनारायण डड़सेना, संजय सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा(विक्की), लोकनाथ डड़सेना (बैगा भैया), बहुर सिन्हा, शैलू डड़सेना, पुष्पराज गजेन्द्र,भूषण सिन्हा, खगेश्वर सिन्हा, मुकेश डड़सेना, शिव कुमार बैगा, मोहन गजेंद्र,सुरेश डड़सेना, आत्माराम गजेंद्र,आदि  प्रमुख सदस्यों के मार्गदर्शन में सुखा राशन एवं हरी सब्जियों का वितरण किया गया है।

          राशन सामग्री हेतु राशि सहयोग प्रदाय करने वालों में सुरेश डड़सेना ( सिन्हा जेव्लर्स),  तोषराम सिन्हा , मुकुंद डड़सेना, (पिथौरा),  लोकप्रकाश डड़सेना, डुलेश्वर सिन्हा, रमेश कुमार सिन्हा (सरकड़ा), परस राम डड़सेना, (पूर्व सरपंच) यशवंत डड़सेना,(स्टाम्प वेंडर) रिखीराम सिन्हा, लखनलाल सिन्हा  (अट्ठारहगुड़ी),  लालाराम डड़सेना (भिथिडीह),   मानश्रवण डड़सेना (नवागांव),  टेकलाल तुकाराम डड़सेना, आकेश  सिन्हा, लक्ष्मण डड़सेना (पूर्व सरपंच),परमेश्वर डड़सेना (पूर्व सचिव कौड़िया परिक्षेत्र कलार समाज) (बुन्देली) का प्रमुख योगदान रहा है ।

        इस वितरण कार्यक्रम में पिथौरा शीतला समाज के अध्यक्ष प्रेम सिन्हा, पुनीत सिन्हा जिला उपाध्यक्ष कलार समाज, राजेन्द्र सिन्हा सवांददाता नईदुनिया, लोकनाथ डड़सेना (अधिवक्ता), राजू सिन्हा (पार्षद), संतोष डड़सेना (पार्षद), अवध डड़सेना, गोपाल डड़सेना, घनाराम डड़सेना,सेऊकराम डड़सेना, ईश्वर सिन्हा (पप्पु), आनंदी डड़सेना, दिनेश सिन्हा, पुन्नीलाल डड़सेना (पिथौरा), रामायण सिन्हा, भगवती सिन्हा, विक्की सिन्हा,(सरकड़ा) आत्माराम डड़सेना (पंकज), राजेश डड़सेना (अट्ठारहगुड़ी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Post Top Ad

ad inner footer