शतरंज की बिसात पर प्यादे की चाल चलकर अनिल सोनी ने किया राज्य स्पर्धा का उदघाटन छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज स्पर्धा में 42खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Friday, December 24, 2021

शतरंज की बिसात पर प्यादे की चाल चलकर अनिल सोनी ने किया राज्य स्पर्धा का उदघाटन छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज स्पर्धा में 42खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

शतरंज की बिसात पर  प्यादे की चाल चलकर अनिल सोनी ने किया राज्य स्पर्धा का उदघाटन 


छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज स्पर्धा में 42खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

मुंगेली(newstoday) छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में  मुंगेली जिला शतरंज संघ  द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बालक - बालिका वर्ग  (अंडर-18 एवं अंडर 20 ) चयन स्पर्धा  का उदघाटन  पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के मुख्य अतिथि अनिल  सोनी ने शतरंज की बिसात पर प्यादे की चाल चलकर किया ।

उदघाटन समारोह की अध्यक्षता पूर्व  नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेश पाठक ने की।

विशिष्ट  अतिथि के रूप में  छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमन्त खुटे ,संयुक्त सचिव सरोज वैष्णव ,संजू गौराहा, शिवप्रसाद सिंह,मयंक बाधवा,नितेश भारद्वाज,अवधेश पाठक,देव गोस्वामी ने अपनी गरिमाय उपस्थिति दी। 

मुख्य अतिथिअनिल सोनी ने अपने उदबोधन में कहा कि ऑफिसियल ऐसे आयोजनों  से ही खिलाड़ी  आगे  बढ़ते है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है।

विशिष्ट अतिथि हेमन्त खुटे ने कहा कि अंडर- 20 आयु समूह से 4-4 शीर्ष खिलाडियों का चयन प्रदेश की टीम के लिए किया जाएगा जो  दिल्ली में आगामी 9 जनवरी से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा अंडर-18 आयु समूह से 2-2 बालक व बालिकाओं का चयन 18 अप्रेल से कोयम्बटूर(तमिलनाडु) में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए किया जायेगा।

आयोजन सचिव सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि  इस जूनियर  राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा में 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। 25 दिसम्बर से हम मुंगेली में ओपन कैटेगरी की एक और राज्य स्तरीय खुली शतरंज स्पर्धा का आयोजन करने जा रहे हैं जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 125 खिलाडियों के भाग लिए जाने की संभावना है।

कार्यक्रम का संचालन मुंगेली जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष  आशीष मिश्रा ने किया तथा आमंत्रित अतिथियों का आभार प्रदर्शन  जिला संघ के चेयरमैन विजय वर्मा ने किया । इस स्पर्धा के मुख्य निर्णायक अनीश अंसारी है तथा उप मुख्य निर्णायक के रूप में महेश दास, सुरेन्द्र भगत, ओमप्रकाश वंदे, हितेश,ओमप्रकाश बंजारा, तामेश व पुन्नीलाल  अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं।

Post Top Ad

ad inner footer