छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर शतरंज चयन स्पर्धा 8 जनवरी से कांकेर में - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Thursday, December 30, 2021

छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर शतरंज चयन स्पर्धा 8 जनवरी से कांकेर में


छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर शतरंज चयन स्पर्धा 8 जनवरी से कांकेर में

 पिथौरा(newstoday)  छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में कांकेर जिला शतरंज  संघ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर शतरंज चयन स्पर्धा का आयोजन  8 से 9 जनवरी तक लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर   कांकेर में किया जाना है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमन्त खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि  इस चयन स्पर्धा में  अंडर-8,अंडर-10,अंडर-12,अंडर-14 एवं अंडर -16 आयु समूह के बालक -बालिका भाग ले सकते हैं।

उक्त चयन स्पर्धा के आधार पर प्रदेश की  शतरंज टीम बनायी जाएगी जो राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।स्पर्धा में निर्धारित आयु समूह का कोई भी  खिलाड़ी  जो छत्तीसगढ़ में निवासरत  है वो 500 रुपये प्रवेश शुल्क जमा कर अपने आयु समूह की स्पर्धा में खेल सकते हैं। स्पर्धा से पूर्व सभी प्रतिभागियों का ऑल इंडिया चेस फेडरेशन से खिलाड़ी के रूप में  पंजीयन आवश्यक है।

स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी  ऑनलाइन छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज के खाते में प्रवेश शुल्क जमा कर अपना पंजीयन करा सकते है अथवा अपने जिला शतरंज संघ के माध्यम से भी अपनी प्रविष्टि प्रवेश शुल्क के साथ  ऑफ़लाइन  जमा कर सकते हैं।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की मुहिम मिशन 2023 के तहत प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत इस स्पर्धा में उत्कृष्ट  प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों  का चयन विशेष प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

इस स्पर्धा में ओडिशा के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक निहार को प्रतियोगिता सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

स्पर्धा समाप्ति के पश्चात प्रतियोगिता स्थल पर एक दिवसीय राज्य सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कोई भी व्यक्ति जिसकी रुचि आर्बिटरशिप में है वे 500 रुपये शुल्क जमा कर फीडे रूल्स के बारे में उक्त सेमिनार के जरिये अवगत हो सकते हैं। खिलाडियों एवं प्रशिक्षणार्थियों हेतु ठहरने की निशुल्क व्यवस्था आयोजक मंडल द्वारा दी गई है।

Post Top Ad

ad inner footer