भिलाई नगर निगम के महापौर के चयन के लिए पर्यवेक्षक बने द्वारिकाधीश - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Sunday, December 26, 2021

भिलाई नगर निगम के महापौर के चयन के लिए पर्यवेक्षक बने द्वारिकाधीश


 भिलाई नगर निगम के महापौर के चयन के लिए पर्यवेक्षक बने द्वारिकाधीश

बागबाहरा(newstoday) भिलाई नगरीय निकाय के महापौर चयन की जिम्मेदारी संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव को सौंपते हुए वहां का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

बता दे छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले विभिन्न नगरीय निकायों में हाल ही में उप चुनाव संपन्न हुए हैं। जिसमें अधिकतर नगरी निकायों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को अच्छी खासी जीत हासिल हुई है।

उन्हीं नगरी निकायों में महापौर अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष इत्यादि का चयन आगे संपन्न किया जाना है।

इसी क्रम में भिलाई नगर पालिका के महापौर के चयन के लिए पर्यवेक्षक का दायित्व छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव कि मजबूत कंधों पर सौंपा गया है।


कांग्रेस पार्टी के प्रभारी संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार सूची जारी करते हुए श्री यादव को यह दायित्व सौंपा है।

इस विषय पर जब हमने संसदीय सचिव श्री यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन के द्वारा जो मुझे दायित्व सौंपा गया है उसका मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा तथा संगठन को मजबूत करने प्रति सदैव तत्पर रहूंगा। तथा उन्होंने अपने दिए गए वक्तव्य में प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Post Top Ad

ad inner footer