नपा परिषद बागबाहरा का कार्यकाल बेमिसाल-अध्यक्ष हीरा बघेल
2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के पश्चात मुख्यमंत्री,नगरी प्रशासन मंत्री एवं संसदीय सचिव/क्षेत्रीय विधायक को याद किया, करोड़ों के विकास कार्यों से कराया रूबरू
बागबाहरा/अजित पुंज (newstoday) नगर पालिका परिषद बागबाहरा के 2 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हिरा सेतराम बघेल ने इन 2 सालों को बेमिसाल बताते हुए उपलब्धियां गिनाई। इसके साथ ही उन्होने वर्ष 2021 में नगर विकास के लिए 111 लाख की लागत से बने सांस्कृतिक भवन को प्रमुख लक्ष्य बताया। बागबाहरा नगर विकास की गंगा बहाने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया द्वारिकाधीश यादव संसदीय सचिव एवं विधायक का नगर पालिका अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने आगे बताया कि निर्वाचन संपन्न के 2 वर्ष पूर्व में निर्वाचित होकर अध्यक्ष के रूप में चुनी गई थी। श्रीमती हिरा सेतराम बघेल के 6 जनवरी को 2 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होने अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया। उन्होने कहा कि 2 वर्ष में अधिकारी और कर्मचारी के सहयोग से नगर की ज्वलत समस्याओं को निस्तारित करने में सफलता हासिल की। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हिरा सेतराम बघेल ने बताया कि मुख्य मार्ग एवं विभिन्न वार्डो में ट्यूबलर पोल कार्य 167 लाख, सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य 111 लाख, विभिन्न वार्डो में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 100 लाख विभिन्न वार्डो में नाली निर्माण कार्य 50 लाख पुराना नगर पालिका काॅम्प्लेक्स निर्माण कार्य। 65 लाख वार्ड क्र. 10 पुष्पवाटिका उन्नयन कार्य 31.28 लाख वार्ड क्र. 11 हाट बाजार उन्नयन कार्य 29 लाख कुल राशि - 555 लाख के विकास कार्य कराये जा चुके है। श्रीमती हिरा सेतराम बघेल ने आगे बताया कि वर्ष 2022 के लिए रोड मैप तैयार किया गया है। जिसमें इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य 100 लाख, मण्डी तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य 100 लाख, लालपुर एवं भानपुर तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य 60 लाख, शांतिनगर खेल मैदान सौन्दर्यीकरण कार्य 40 लाख, 04 नग स्वागत द्वार निर्माण कार्य 40 लाख, विभिन्न वार्डो में चैंक सौन्दर्यीकरण कार्य 40 लाख विभिन्न वार्डो में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 50 लाख विभिन्न वार्डो में सी.सी. रोड नाली कार्य 80 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 20 लाख कुल राशि 530 लाख के कार्य प्रस्तावित कर भविष्य में बनाने की योजना तैयार किया गया है।
श्रीमती हिरा सेतराम बघेल ने आगे बताया कि इस वर्ष मंगल भवन निर्माण कार्य 153 लाख 02 नग पौनी पसारी योजनांतर्गत बाजारी निर्माण कार्य 60 लाख, वार्ड क्र. 01 भानपुर में गौठान निर्माण कार्य 19.11 लाख, टाऊनहाल में बाऊण्ड्रीवाल निर्माण कार्य 14.73 लाख, वार्ड क्र. 01 नगर पालिका के सामने दुकान निर्माण कार्य 19.65 लाख, वार्ड क्र. 07 बस स्टैण्ड में दुकान निर्माण कार्य 19.66 लाख, वार्ड क्र. 01 भानपुर में बी.टी. रोड निर्माण कार्य 5.50 लाख, वार्ड क्र. 11 बाजारपारा में बी.टी. रोड निर्माण कार्य 6.19 लाख, वार्ड क्र. 01 सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 4.19 लाख, वार्ड क्र. 11 सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 4.19 लाख, वार्ड क्र. 08 में रंगमंच निर्माण कार्य 9.27 लाख कुल राशि 316.93 लाख के कार्य स्वीकृत के उपरांत इस वर्ष कार्य कराये जाएंगे।