अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत छरछेद में योगाभ्यास किया - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Tuesday, June 21, 2022

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत छरछेद में योगाभ्यास किया


 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत छरछेद में योगाभ्यास किया

जीवन लाल रात्रे

          कसडोल(newstoday)-विश्व योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून मंगलवार को विकासखंड कसडोल के समीप ग्राम पंचायत छरछेद में सरपंच भरतदास मनिकपुरी की अगुवाई में विभिन्न मुद्राओं में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। हमारा शरीर पृथ्वी, जल,अग्नि, वायु, और आकाश इन पंचतत्वों बना हुआ है।योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है।आज पूरी दुनिया के लोग योग के महत्व को समझते हुये योग दिवस को मनाते है।योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद होता है साथ ही शरीर को रोग मुक्त रखते हुए मन को सुखद शान्ति का अहसास दिलाता है।इस सामुहिक योगाभ्यास में सरपंच भरतदास मानिकपुरी,सचिव हेमलाल साहू,रोजगार सहायक शिवकरण घृतलहरे, राजेश रजक,फुलसाय साहू,व पंचगण युवा साथी शामिल हुए।

Post Top Ad

ad inner footer