जपं अध्यक्ष स्मिता चन्द्राकर ने पत्रकार संघ के गठन पर दी बधाई व शुभकामनाएं - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Wednesday, July 20, 2022

जपं अध्यक्ष स्मिता चन्द्राकर ने पत्रकार संघ के गठन पर दी बधाई व शुभकामनाएं

जपं अध्यक्ष स्मिता चन्द्राकर ने पत्रकार संघ के गठन पर दी बधाई व शुभकामनाएं

 देवेंद्र साहू बने अध्यक्ष

बागबाहरा(newstoday)- शुक्रवार को भारतीय पत्रकार संघ की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में महासमुंद जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री स्वप्निल तिवारी व वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोहर साहू पिथौरा के मार्ग- गदर्शन में बागबाहरा श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन हुआ,जिसमे सर्व सम्मति से अध्यक्ष श्री देवेंन्द्र साहू का चयन किया गया।

श्रमजीवी पत्रकार संघ विकासखंड बागबाहरा की कार्यकारिणी के गठन की घोषणा अध्यक्ष देवेंन्द्र साहू द्वारा की गई है।  

       संरक्षक गण - अनिल पुरोहित वरिष्ठ पत्रकार, विष्णु महानंद वरिष्ठ     पत्रकार , मोहित साहू , वरिष्ठ पत्रकार।

अध्यक्ष - देवेंद्र साहू दैनिक भास्कर                           

उपाध्यक्ष- पारस सांखला,जनादेश

सचिव- मोहम्मद अब्दुल मेमन , दैनिक हरिभूमि

सहसचिव- मयंक शर्मा


कार्यकारिणी सदस्यगण कृष्णानंद दुबे, दानवीर शर्मा, अजित पुन्ज,  धनंजय त्रिपाठी ,दिलीप शर्मा,सुरेश नरेडिया, धर्मेंद्र ठाकुर कोमाखान, लेखराम पटेल कोमाखान , हितेश हिंडोचा कोमाखान,भुनेश्वर सिन्हा  खल्लारी।  वीरेंद्र तांडी कोमाखान को सर्व सम्मति से चयन कर गठन किया गया।

       पत्रकार संघ के गठन पर जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर,ने सभी पत्रकारों को बधाई देते हुये कहा कि लोकतंत्र मे पत्रकार एक महत्वपूर्ण कडी है पत्रकार ही एक ऐसा योध्दा है जो निशुल्क समाज सेवा मे जुडे हुये है वे दूरस्थ अचंल में जाकर जनहित से जुडे तमाम मूलभूत समस्याओं को बेबाकी से उठाकर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते है।ऐसे कई उदाहरण है कलमकारों के लेखनी से समस्याओं का निराकरण होता आया है जहाँ शासन प्रशासन नहीं पहुंच पाते वहाँ पत्रकार पहुंता है और जन समान्य से जुडे मुद्दा जैसे स्वास्थ्य शिक्षा सडक पेयजल और किसानों की समस्या पानी  बिजली को हमेशा रेखांकित करते हुये जन हित का आवाज बनते है।

वही पत्रकार सरकार  व्दारा लागू की गई तमाम योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करते है।

पत्रकार का रिस्ता शासन प्रशासन और जनता के सांथ ठीक वैसा ही संबंध है जैसे पानी और मछली का है यदि पत्रकार नहीं लिखेंगे तो शासन प्रशासन  विपक्ष और समाज बिन पानी के मछली की तरह छटपटाने लगेंगे।

एक बार पुनःक्षेत्र के सभी पत्रकार बंधुओं को बधाई संगठन के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं...

Post Top Ad

ad inner footer