सिद्धखोल में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Monday, May 22, 2023

सिद्धखोल में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

सिद्धखोल में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

जीवनलाल रात्रे
      कसडोल(newstoday) स्थानीय थाना अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसडोल समीपस्त सिद्धखोल में आज सोमवार को एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।गुमसुदगी में दर्ज भु विश्राम क्रमांक 45/2023 में प्रकरण में पुलिस विभाग द्वारा मिली जानकारी अनुसार सिद्धखोल में सिद्धबाबा मंदिर के पास सोनाखान जाने वाले रोड में एक महिला की लाश बरामद की गई है।गुमशुदगी में दर्ज महिला की पहचान लक्ष्मीबाई मानिकपुरी पति नेहरूदास मानिकपुरी उम्र 43 वर्ष साकिन कसडोल के रूप में पहचान दर्ज की गई है।पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा पश्चात लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।महिला की मृत्यु का कारण फिलहाल अभी अज्ञात बताया गया है जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात मृत्यु का कारण पता चल पाएगा।
 

Post Top Ad

ad inner footer