9 पार्षद और एक जनपद उपाध्यक्ष का भाजपा से निलंबन हुआ समाप्त - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Tuesday, May 23, 2023

9 पार्षद और एक जनपद उपाध्यक्ष का भाजपा से निलंबन हुआ समाप्त

 

9 पार्षद और एक जनपद उपाध्यक्ष का भाजपा से निलंबन हुआ समाप्त

महासमुंद

भाजपा के 9 पार्षद और एक जनपद उपाध्यक्ष का पार्टी से निलंबन अब समाप्त हो गया है। इस आशय का आदेश प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप ने जारी किया। जारी सूची में कुल 10 लोगों में से 8 महासमुंद नगर पालिका के पार्षद और एक सरायपाली नगर पालिका के पार्षद, एक बागबाहरा जनपद उपाध्यक्ष शामिल हैं।

मालूम हो कि इन पार्षदों और जनपद उपाध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण भारतीय जनता पार्टी से निलंबित किया गया था। इन्हें अब फिर से पार्टी में शामिल कर लिया गया है। निलंबन के बाद पार्टी में वापस आने वाले सदस्यों में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पवन पटेल, पार्षद महेन्द्र जैन, पार्षद मीना वर्मा, पार्षद मंगेश टांकसाले, पार्षद मनीश शर्मा, पार्षद मोहम्मद हफीज खान, पार्षद मुन्ना देवार, पार्षद माधवी सिका, राखी गणेश चौहान, भेखलाल साहू शामिल हैं।

Post Top Ad

ad inner footer