गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम भिथीडीह में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Friday, December 1, 2023

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम भिथीडीह में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम भिथीडीह में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

शिव ठाकुर

     बार नवापारा(newstoday)भिथीडीह ग्राम में गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हरि नेताम परिवार द्वारा गृह उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इसमें ग्राम प्रमुखों,सरपंच,उपसरपंच व पंचों एवं आगन्तुक अतिथियों का विशेष तौर से स्वागत-सत्कार किया गया।इस कार्यक्रम के मौके पर मधुरम मानस परिवार,प्रयास म्युजिकल बागबाहरा विश्राम यादव की भक्ति संगीतों का आकर्षण बना रहा।वहीं रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीजे डांस छत्तीसगढ़ी एलबम फिल्म कोरियोग्राफर सतीश साहू,नित्या डांस ग्रुप दुर्ग (भिलाई),विंध्यवासिनी डांस ग्रुप,एलडीएस डांस ग्रुप सत्यम नगर रायपुर,सवारिया डांस ग्रुप सलखंड,आर्यन डांस कुरा(रायपुर) जीवन साहू झलप व छत्तीसगढ़ महतारी डांस ग्रुप भिथीडीह ने समां बांधा।मंच संचालन रोशन यादव गौरखेडा़(तिल्दा नेवरा) व लोकेश ध्रुव डीजे डांस की आकर्षक प्रस्तुति रही।छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति आधारित लहर गंगा अर्जुन्दा (जिला बालोद) की मंचीय प्रस्तुति में आभा बिखरी। कार्यक्रम आयोजन हरि नेताम,वेद नेताम,बलराम नेताम एवं उनके परिजन ग्राम भिथीडीह पिथौरा जिला महासमुन्द (छ.ग.) द्वारा सम्पन्न हुआ।

Post Top Ad

ad inner footer