3 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस ने मनाया उत्सव - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Saturday, December 18, 2021

3 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस ने मनाया उत्सव

 

3 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस ने मनाया उत्सव

 बागबाहरा(newstoday)- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश सरकार के शानदार 3 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के निर्देश और संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण द्वारा 17 दिसंबर को उत्सव मनाया गया। जिसमें जमकर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। विचार गोष्ठी का भी आयोजन रखा गया। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण रवि निषाद, शहर भूपेंद्र ठाकुर ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रुपेश गोयल, जिला महामंत्री गणेश शर्मा ,वरिष्ठ कांग्रेसी एल्डरमैन विष्णु महानंद, सिकंदर ठाकुर जिला सचिव राजेश सोनी ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सेतराम  बघेल, ललित नारंग, तोरण दास बैरागी ,भक्त राम मांझी ,राजू चंद्राकर, राहुल कुलदीप ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू चंदूलाल साहू, करतार नायक ,हेमंत हरकेश सोनवानी आदि ने संबोधित किया ।सभी ने किसानों के कर्ज माफी ,राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, बिजली बिल हाफ ,वन अधिकार पट्टा, तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना ,छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री आदि से संबंधित विचार व्यक्त कर भूपेश सरकार को बधाई दिया। गोष्ठी का आभार प्रगट कर समापन पूर्व मंडी अध्यक्ष  तेजन चंद्राकर ने किया।

 उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शांत कुमार साहू ,रामेश्वर लहरें, खेमराज पटेल, जसराज चंद्राकर, एनसिंह साहू, रतनू पटेल ,पुनीत ध्रुव, चमन साहू, आदि काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post Top Ad

ad inner footer