श्री जलाराम ट्रॉफी एवं महिला सीनियर राज्य शतरंज चयन स्पर्धा का भव्य शुभारंभ - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Sunday, December 19, 2021

श्री जलाराम ट्रॉफी एवं महिला सीनियर राज्य शतरंज चयन स्पर्धा का भव्य शुभारंभ


 श्री जलाराम ट्रॉफी एवं महिला सीनियर राज्य शतरंज चयन स्पर्धा का भव्य शुभारंभ


मुख्य अतिथि डॉ राहुल गुलाटी ने शतरंज की बिसात पर प्यादे की चाल चलकर किया


14 जिलों से 129 खिलाडियों की सहभागिता


पिथौरा(newstoday)  छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन व दुर्ग जिला शतरंज संघ के संयोजन में  स्व.श्री लालजी भाई आडतिया की स्मृति में श्री जलाराम ट्रॉफी राज्य स्तरीय  ओपन एंव राज्य स्तरीय महिला सीनियर  शतरंज स्पर्धा का भव्य शुभारंभ  डॉ राहुल गुलाटी  के मुख्य आतिथ्य,अध्यक्षता  प्रवीण भाई आडतिया तथा  विशिष्ट अतिथि  छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के  सचिव हेमन्त खुटे,महामंत्री छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अशोक राठी, समाजसेवी राजेश राजा ,युवा नेता विवेक मिश्रा , समाजसेवी  चंद्रिका चंद्राकर व अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अलंकार भिवगड़े की गरिमामय  उपस्थिति में हुआ।


सर्वप्रथम स्व.लालजी भाई आडतिया व श्री जलाराम की छायाचित्र पर अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित की तत्पश्चात स्पर्धा का उदघाटन मुख्य अतिथि डॉ राहुल गुलाटी ने शतरंज की बिसात पर प्यादे की चाल चलकर किया ।

विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमन्त खुटे ने अपने उदबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ  की विशेष मुहिम मिशन 2023 के तहत विशेष कार्य योजना को लेकर हम तत्पर हैं।मिशन 2023 के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है जिससे छत्तीसगढ़ अंचल से होनहार खिलाड़ी उभरकर देश का नाम रोशन करेंगे।

मुख्य अतिथि  डॉ राहुल गुलाटी  ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शतरंज एक भावना का खेल ही नही वरन हमारे सर्वांगीण विकास का  एक जरिया भी है।खेल स्पर्धा की भावना से हमारे जीवन मे बदलाव आता है और हम नए शिखर को छू सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि अशोक राठी(महामंत्री  छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स ) ने इस टूर्नामेंट के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि शतरंज के ऐसे आयोजनों से  नई प्रतिभा उभरकर सामने आ रहे हैं। आज शतरंज  एक प्रतिष्ठित खेल के रूप में राज्य में स्थापित हो चुका है।

समाज सेवी राजेश राजा  ने अपने उदबोधन में  कहा कि शतरंज संघ के सतत प्रयास का यह सुखद परिणाम है कि जलाराम जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट  अब निरन्तर होने लगा है। शतरंज एक ऐसा खेल है जहां से जीवन कौशल के सभी गुणों का विकास होता है और खेल भावना से ओतप्रोत होकर अपने प्रदर्शन को निरंतर जारी रखने का प्रयास करते है। हार जीत कोई मायने नही रखती बल्कि खेल भावना सर्वोपरि होती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  प्रवीण भाई आडतिया ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि शतरंज हमें लक्ष्य के प्रति अडिग रहने और हर पल जीवन मे संतुलन और विकास के प्रति सजग रहकर कार्य करना सिखाती है।यह दुर्ग जिले का  सौभाग्य है कि श्री जलाराम  ट्रॉफी प्रतिवर्ष संचालित हो रहा है जिससे अंचल में नवोदित खिलाडियों का उदय हो रहा है।

खिलाडियों को विशिष्ट   अतिथि युवा नेता विवेक मिश्रा,समाज सेवी चंद्रिका चंद्राकर एवं अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अलंकार भिवगड़े ने भी संबोधित किया।

उदघाटन समारोह का संचालन दुर्ग जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी ने तथा आभार प्रदर्शन जिला संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

Post Top Ad

ad inner footer