वन्य प्राणी चीतल के बाद अब करंट से हाथी की मौत - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Sunday, January 8, 2023

वन्य प्राणी चीतल के बाद अब करंट से हाथी की मौत


वन्य प्राणी चीतल के बाद अब करंट से हाथी की मौत

 महासमुंद(newstoday) वन्य प्राणियों के शिकार के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं।शिकारियों ने बेखौफ शिकार में अपनी संलिप्तता बढ़ा दी है। 2 दिन पूर्व ही बार नवापारा क्षेत्र में शिकार की नियत से तार बिछाया गया था जिसमें एक चीतल की मौत के पश्चात आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके फौरन बाद एक बड़ी घटना महासमुंद वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कोडार नहर के पास करंट से हाथी की मौत की खबर मिली।

      जिला मुख्यालय महासमुंद से महज 22 किमी दूर कोडार एलबीसी नहर में विद्युत करंट से एक नर हाथी की मौत हो गई। घटना 7 जनवरी की रात 10 के लगभग की बताई जा रही है। हाथी गस्त दल को जैसे ही हाथी को करंट लगने की सूचना मिली। वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रात में करीब 11 बजे रायपुर और महासमुंद का वन अमला का घटनास्थल पर एकत्रित होने लगे।

    विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों वन्य प्राणियों का शिकार करने वाला गिरोह सक्रिय है। कोडार जलाशय के पास 11 केवी विद्युत लाइन में हुकिंग कर तार बिछाया गया था। दो हाथी गरियाबंद जिले से विचरण करते हुए महासमुंद के रास्ते सिरपुर क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे। इनमें से एक दंतैल हाथी शिकारियों के द्वारा बिछाए गए तार के संपर्क में आ गया। इससे नर हाथी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
         अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात शिकारियों को मालूम है कि इस रास्ते से वन्य प्राणी अपनी प्यास बुझाने नाहर की ओर आना-जाना करते हैं इस कारण चिन्हांकित कर उक्त मार्ग पर विद्युत प्रवाहित तार बिछाया गया ताकि हिरण, चीतल,सांभर जंगली सूअर जैसे वन्य प्राणी इसकी चपेट में आए और उसे अपना निवाला बना सके। किंतु शिकारियों के बिछाए जाल में विशालकाय दंतैल हाथी फस गया।
           इसके पूर्व लगभग तीन महीने के भीतर हाथी की मौत की यह दूसरी घटना है। इसके पहले बया (पिथौरा) क्षेत्र में बार नवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में नवम्बर-22 में एक हाथी को इसी तरह विद्युत करंट से मौत के घाट उतार दिया गया था। हाथी की मौत की सूचना अधिकारियों को विलंब से मिलने पर मैदानी अमले पर गाज गिरी थी। यहां, सवालिया निशान लगा है कि एक के बाद एक हाथी को करंट से मारा जा रहा है। वन विभाग के अधिकारी वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति कितना गम्भीर हैं? जब हाथी जैसा विशालकाय वन्य जीव सुरक्षित नहीं है, तब मांसाहार के लिए हिरण जैसे जानवरों का शिकार तो आसानी से किया जा रहा होगा। बाहर हाल मृत हाथी का पोस्टमार्टम कर दफनाने की तैयारी की जा रही है। 

बारनवापारा में चीतल का शिकार तीन आरोपी पकड़े गए एक आरोपी फरार
 https://www.newstodaylive.in/2023/01/Barnavapara.html


Post Top Ad

ad inner footer