स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश हेतु लॉटरी माध्यम से 9 मई को होगा विद्यार्थियों का चयन एवं बनेगी प्रतीक्षा सूची - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Monday, May 8, 2023

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश हेतु लॉटरी माध्यम से 9 मई को होगा विद्यार्थियों का चयन एवं बनेगी प्रतीक्षा सूची

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश हेतु लॉटरी माध्यम से 9 मई को होगा विद्यार्थियों का चयन एवं बनेगी प्रतीक्षा सूची

      पिथौरा(newstoday)स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रणजीत कृषि पिथौरा में सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों पर नियमानुसार एडमिशन हेतु चयन सूची तैयार करने एवं जिन कक्षाओं में वर्तमान में सीट की उपलब्धता नहीं है उसके लिए केवल प्रतिक्षा सूची तैयार किए जाने हेतु लॉटरी पद्धति अपनाई जायेगी।
         इसके लिए कक्षा पहली से 9वीं तक के लिए अपात्र सूची अवलोकन कर दावा आपत्ति करने की समय सीमा 9 मई 2023 तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में दावा आपत्ति किया जा सकता है। पात्र आवेदन के आधार पर कक्षा पहली से नवमी तक 10 मई 2023 को सुबह 9 बजे विद्यार्थियों की लाटरी निकाली जावेगी। विद्यालय के प्राचार्य एम० डी० प्रधान ने बताया कि इसके लिए प्रवेश प्रभारी एवं संबधितो को आवश्यक मार्गदर्शन किया गया है ।आवेदन कर्ता,पालकों आदि को उक्त तिथियों में निर्धारित समय पर सेजेस पिथौरा में उपस्थित होने के अपील की है। 

Post Top Ad

ad inner footer