पिथौरा में भव्य रास-गरबा (डांडिया) महोत्सव के लिए हुआ समिति का गठन - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Wednesday, September 3, 2025

पिथौरा में भव्य रास-गरबा (डांडिया) महोत्सव के लिए हुआ समिति का गठन

 पिथौरा में भव्य रास-गरबा (डांडिया) महोत्सव के लिए हुआ समिति का गठन

जितेंद्र सिन्हा अध्यक्ष, विक्की सलूजा संयोजक; शहीद भगत सिंह मैदान बनेगा उत्सव का केंद्र

पिथौरा।शारदीय नवरात्रि पर इस वर्ष पिथौरा नगर के इतिहास का सबसे बड़ा रास-गरबा (डांडिया) महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन नगर के विशाल शहीद भगत सिंह खेल मैदान में भव्य रूप से किया जाएगा।

         जितेंद्र सिन्हा             सातप्रित सलूजा विक्की

आयोजन के लिए गठित समिति में जितेंद्र सिन्हा को अध्यक्ष तथा विक्की सलूजा को संयोजक चुना गया। कार्यक्रम की संपूर्ण जिम्मेदारी गोपाल शर्मा संभालेंगे। समिति में विभिन्न पदों पर नगर के सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

संरक्षक मंडल में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल (बसना), विधायक द्वारिकाधीश यादव (खल्लारी), शंकर अग्रवाल (पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा), नगर पंचायत अध्यक्ष देव सिंह देवेश निषाद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सोहन निषाद (अध्यक्ष ग्राम सभा शीतला समाज), ठाकुर अनंत सिंह वर्मा व प्रेमलाल सिन्हा (पूर्व अध्यक्ष ग्राम सभा शीतला समाज), आशीष शर्मा (मंडल अध्यक्ष भाजपा) एवं आकाश अग्रवाल (समाजसेवी) शामिल हैं।

समिति संरचना

  • उपाध्यक्ष – बबलू सोनी, अनिमेष डे, अंजय सिन्हा
  • कोषाध्यक्ष – जतीन ठक्कर, सह-कोषाध्यक्ष नरेंद्र डडसेना
  • सचिव – भूपेंद्र भोज साहू, सह-सचिव अंकित शर्मा, अंशुल तिवारी
  • मैदान एवं मंच व्यवस्था – गोविंद शर्मा, दुर्गेश सिन्हा, रवि आरके, मोनू सलूजा, नवीन साहू, स्वतंत्र पांडेय, तुषार बंसल
  • सोशल मीडिया प्रभारी – अनमोल चावला, दुर्गेश पैंकरा

मुफ्त प्रतियोगिता और बड़े इनाम
समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा और संयोजक विक्की सलूजा ने बताया कि रास-गरबा महोत्सव पूरी तरह निःशुल्क होगा और विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आकर्षक और बड़ी इनामी राशि दी जाएगी। साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

नगर में इस भव्य आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं और समिति का दावा है कि यह महोत्सव पिथौरा के इतिहास में यादगार साबित होगा।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer