45 जरूरतमंद लोगों को किया गया कंबल का वितरण - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Thursday, November 17, 2022

45 जरूरतमंद लोगों को किया गया कंबल का वितरण


 45 जरूरतमंद लोगों को किया गया कंबल का वितरण

     बार नवापारा(newstoday)गत दिवस ग्राम  रामसागर (भावा) में गांव के जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया।यह वितरण गोंडी धर्म-संस्कृति प्रवर्तक तिरुमाल मंगतू जगत के पिता तिरूमाल चंदन सिंह जगत एवं उनकी माता तिरुमाय अनुप्रिया जगत के हाथों किया गया।इस तरह कंबल प्रदाय कर  उनहोंने यहाँ के करीब 45 जरूरतमंद लोगों का सहयोग किया।इसका शुभारंभ ईष्ट बुढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर  किया गया।इस शुभ अवसर पर अखिल गोंडवाना गोंड समाज सर्कल बार सचिव राज कुमार जगत,महिला प्रभाग अध्यक्ष तिरुमाय कमलेश्वरी नेताम, कार्यकारिणी सदस्य भुनेश्वरी मरई,सगा पंच हारबाई,यशवंत नेताम,अजय नेताम,रमेश ध्रुव, गणेश ध्रुव,नर्मदा ध्रुव,ग्राम पंचायत भावा के पंच रोहिणी ध्रुव,रतनी बाई ध्रुव,ग्राम रामसागर  विकास समिति अध्यक्ष तेजराम यादव,उपाध्यक्ष ज्ञानचंद, कोषाध्यक्ष आनंद राम यादव,भानू प्रताप ठाकुर,पुष्पराज,डोमेश,तरुण एवं गांव के गणमान्य नागरिक इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post Top Ad

ad inner footer