भानुप्रतापपुर से सावित्री कांग्रेस प्रत्याशी, 17 को भूपेश की मौजूदगी में होगा नामांकन - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Wednesday, November 16, 2022

भानुप्रतापपुर से सावित्री कांग्रेस प्रत्याशी, 17 को भूपेश की मौजूदगी में होगा नामांकन


भानुप्रतापपुर से सावित्री कांग्रेस प्रत्याशी, 17 को भूपेश की मौजूदगी में होगा नामांकन

BJP के ब्रम्हानंद से होगा मुकाबला

रायपुर(newstoday) भूतपूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री को कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। एआईसीसी ने बुधवार को दिल्ली से प्रत्याशियों की सूची जारी की है। 17 नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सावित्री मंडावी के नामांकन में मौजूद रहेंगे।

इस चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा के ब्रम्हानंद से होने की संभावना है। हालांकि यहां आदिवासी समाज के नेताओं में सिर फुटव्वल की नाैबत है। सर्व आदिवासी समाज ने यहां कई लोगों को मैदान में उतारने की तैयारी की है। दरअसल इस सीट पर आदिवासी आरक्षण मसले की  बिसात बिछाई गई है और कांग्रेस को निशाने पर लिया जा रहा है। लेकिन इस उपचुनाव में सियासी दांवपेच के स्थान पर भावना और सदभावना के वोट पड़ने की संभावना है। वजह ये कि इस सीट पर सबसे अधिक प्रभाव रखने वाले युवा नेता मनोज सिंह मंडावी के प्रति लोगो में सद्भाव है।  ये भी माना जा रहा है कि कई दावेदार होने के बाद भी कांग्रेस ने मंडावी की विधवा पर दांव लगाया है। सावित्री शासकीय सेवा में शिक्षिका के रूप में काम कर रहीं थी। सियासत से उनका कोई वास्ता नहीं था। लेकिन मनोज सिंह मंडावी की अचानक मृत्यु के कारण उन्हें सियासत में आना पड़ा है। प्रेक्षकों का अनुमान है कि सद्भावना के वोट और राज्य सरकार के कार्यक्रमों की बदाैलत वे चुनाव जीत सकतीं है। राज्य में पिछले चार साल में जितने भी उपचुनाव हुए हैं उनमें कांग्रेस की जीत हुई है।

Post Top Ad

ad inner footer