![]() |
पर्यटकों के भ्रमण हेतु कतारबद्ध जिप्सी बारनवापारा अभ्यारण पर्यटकों से हुआ गुलजार पहले दिन 120 सैलानी पहुंचे भ्रमण के लिए |
बारनवापारा(newstoday)सुप्रसिद्ध बारनवापारा अभ्यारण्य पर्यटकों के लिए 1 नवंबर से खोल दिया गया।विभागीय अमलों ने नारियल तोड़ कर इसका शुभारंभ किया।विधिवत शुरुआत के साथ ही यहां सफारी के लिए पहुंचे करीब 120 सैलानियों ने वन भ्रमण का लुत्फ उठाया।इस तरह पहले ही दिन यह अभ्यारण्य पर्यटकों से गुलजार रहा।
इस संदर्भ में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गीतेश बंजारे ने बताया कि मंगलवार 1 नवंबर से बारनवापारा अभ्यारण्य पर्यटकों के लिए विधिवत शुरुआत कर दी गई।पहले ही दिन यहां पर्यटन के लिए रायपुर,बलौदाबाजार,पलारी, कसडोल,पिथौरा आदि स्थानों से आये करीब 120 सैलानियों ने वन भ्रमण किया है।इस दौरान पर्यटकों को यहां पाए जाने वाले विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीव-जंन्तुओं में तेंदुआ,भालू,बायसन,नीलगाय,चीतल,सांभर,मोर इत्यादि का दीदार भी हुआ है।पर्यटन सुख-संसाधानों पर निरंतर यहां कार्य कर किए जा रहे हैं।युद्धस्तर पर पर्यटन मार्गों का मरम्मत व अन्य तरह के काम प्रगति पर हैं।ज्ञात हो कि वैधानिक रूप रूप से बारनवापारा अभ्यारण्य पर्यटकों के लिए 1 नवंबर से 16 जून तक हर वर्ष संचालित रहता है।इस दौरान पर्यटक यहां के आबोहवा में स्वच्छंद विचरण करते वन्यजीवों का न केवल दर्शन ही कर पाते हैं।बल्कि यहां के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर भी सैर करते हैं। यहां के प्राकृतिक मनोरम अद्भुत-अद्वितीय दृश्य पटलों पर भी गुम हो जाते हैं। |