टी 20 प्रतियोगिता हेतु फ्रेंचाजियों को किया गया खिलाड़ियों का आबंटन - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Tuesday, November 8, 2022

टी 20 प्रतियोगिता हेतु फ्रेंचाजियों को किया गया खिलाड़ियों का आबंटन


टी 20 प्रतियोगिता हेतु फ्रेंचाजियों को किया गया खिलाड़ियों का आबंटन

20 नवंबर से प्रारंभ होगी टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता


पिथौरा(newstoday) यंग क्रिकेट क्लब पिथौरा द्वारा आयोजित टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 हेतु आयोजको द्वारा टूनामेंट में विभिन्न टीमों के फ्रेंचाइजियों को ड्रा द्वारा खिलाड़ियों का आबंटन आज किया गया। प्रतियोगिता में आठ टीमों के आठ फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को पाकर काफी प्रसन्न हैं, तथा सभी फ्रेंचाइजी (टीम के मालिक) अपनी - अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। 

    बताते चलें कि आगामी 20 नवंबर से प्रारंभ होने वाले बहुप्रतीक्षित टी 20 टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी इस प्रकार हैं। शर्मा कोका कोला एवं शर्मा प्रोविजन (गोपाल शर्मा), प्रोपटी डीलर एवं भांचा चाय सेंटर (रमेश सिन्हा), सिद्दी विनायक ट्रेडर्स एवं प्लाईयूड गैलेरी (आशु अग्रवाल), अविनाश मेंस वियर (अविनाश पटेल), श्री बालाजी ज्वेलर्स (नीलेश ठक्कर), के जी एन किराना एवं अपना ढाबा मेमरा (असलम खान), अग्रवाल ऑटो केयर पिथौरा (शैलू अग्रवाल), फाइव फ्रेण्ड राइडर, लक्की इलेक्ट्रॉनिक (गिरजा शंकर स्वर्णकार) प्रमुख हैं।

   निष्पक्ष एवं पारदर्शिता लाने हेतु फ्रेंचाइजी आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति में पर्ची निकालकर टीम का आबंटन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से लोकनाथ डड़सेना, प्रवीण प्रवाह, सुधीर प्रधान, सुरेश ठाकुर, रामलाल पटेल, रमेश श्रीवास्तव, योगेश अग्रवाल, अंजय सिन्हा, बृजेश ठाकुर, पोलेश मिश्रा, कलीम खान, नवीन साहू, रोमन साहू, गौत्तम साहू, जितेंद्र सिन्हा, माखन सिंह राजपूत, हरकेश निर्मलकर, रवि आर.के., अनिमेष डे, श्रीकांत (अप्पू) भोई, दिनेश नामदेव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


   विभिन्न जिलों के 150 खिलाडियों में से 120 का हुआ चयन

  आयोजन समिति को पिथौरा नगर सहित महासमुन्द जिले के 100 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ था। इनमें से 80 खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं अन्य 9 जिले से इच्छुक 50 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। इनमें से 40 खिलाड़ियों का चयन कर 8 टीमों में विभाजित किया गया है। सभी टीमें संतुलित दिखाई पड़ रही है। प्रत्येक फ्रेंचाइजियों को 15 खिलाड़ी दिए गए हैं। जिनमें 10 खिलाड़ी महासमुन्द जिले के एवं 5 खिलाड़ी अन्य जिले से हैं।

     आयोजन समिति के प्रमुख योगेश अग्रवाल एवं अंजय सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक खिलाड़ियों को जर्सी एवं लोवर अलग - अलग रंगों में आठो फ्रेंचाजियों को निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। आयोजित प्रतियोगिता को भव्यता प्रदान करने खेल मैदान को आकर्षक बेनर एवं झंडो से सजाया जा रहा है। दर्शक दीर्घा में सभी ओर धूप से बचने पण्डाल लगाया जाएगा। इन्होंने आगे कहा कि सभी मैच हेतु राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक (एम्पायर) अपना निर्णय देंगे।

Post Top Ad

ad inner footer