श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ सप्ताह में अमृतवाणी सुनने आस्था के साथ जुट रहे श्रद्धालु - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Thursday, February 16, 2023

श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ सप्ताह में अमृतवाणी सुनने आस्था के साथ जुट रहे श्रद्धालु

श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ सप्ताह में अमृतवाणी सुनने आस्था के साथ जुट रहे श्रद्धालु

     बार नवापारा(newstoday)श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह 15 फरवरी से वेद पूजन स्थापना दिवस के साथ ग्राम बार नवापारा की पावन धरा में शुभारंभ हो गया।इसका आयोजन त्रिपाठी परिवार की ओर से स्व.श्रीमती कला देवी त्रिपाठी एवं स्व.श्री संगम प्रसाद त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में दिनांक 23 फरवरी तक किया जा रहा है।इस शुभ अवसर पर यहां नव दिवस सत्पुरुषों का बड़ा दुर्लभ समागम रहेगा।वहीं श्री पंचकोषी धाम फिंगेश्वर श्री भागीरथी तिवारी महाराज व्यासपीठ आसीन कथा समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा प्रारंभ दिनांक 16 फरवरी दिन गुरुवार से श्रद्धालु भक्तों को अमृतमयी कथा का रसपान करा रहे हैं।इसके साथ ही इस श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के कार्यक्रम में सम्माहित विभिन्न तारीखों की रूपरेखा में ध्रुव चरित्र,प्रहलाद चरित्र,श्रीराम कथा-श्री कृष्ण जन्म,रूखमणी विवाह,सुदामा चरित्र,परीक्षित मोक्ष,शोभायात्रा के अलावा 23 फरवरी गुरूवार को गीता ज्ञान,हवन व प्रसाद वितरण किया जाएगा।आयोजक मीना-रत्नेश त्रिपाठी के साथ उनके दोनों पुत्र-पुत्रवधू रजत-निशा त्रिपाठी व शुभम-गीतांजली त्रिपाठी एवं समस्त परिवारजन गायत्री प्रसाद,हिमांशु त्रिपाठी द्वारा अपने गृहनिवास परिसर बार नवापारा (कसडोल) को कार्यक्रम आयोजन के लिए भव्य रूप से सजाया गया है।जहां श्रद्धालु श्रोतागण बड़ी संख्या में पहुंचकर अमृत कथा का रसपान कर रहे हैं।

Post Top Ad

ad inner footer