कसडोल(newstoday)जीवनलाल रात्रे
प्राप्त समाचार के अनुसार बिलाईगढ़ विधानसभा के अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के ग्राम चेचरापाली निवासी निरंजन पटेल जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 22 जनपद पंचायत कसडोल के आज पिथौड़ा के पास सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया।निधन के समाचार सुनते ही वनांचल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने पटेल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर दिवंगत आत्मा के शांति कर प्रार्थना ईश्वर से कर श्रद्धांजलि अर्पित किए हैं।
वनांचल क्षेत्र के प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सोनाखान नल कुमार पटेल, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेमशिला नायक, मनीराम पंकज ,संतोष दीवान, डॉ भूपेंद्र नायक, संतराम बरिहा, छत्रसाल साहू ,नारद पटेल, जान मोहम्मद, जीवरधन पटेल, संजय गोयल ,राम शंकर साहू, जवाहर पटेल ,मोतीराम साहू ,शैलेंद्र कुमार देवांगन, रामचरण यादव,रतन डडसेना, लितेश डडसेना, सोना दीवान ,बुधियारिंन बाई ,लक्ष्मी पटेल ,साबिर अली ,गणपत पटेल,जब्बार मोहम्मद ,सुरेश पटेल,आदि ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।