सिरपुर में दो दिवसीय रविदास समाज का युवक-युवती सम्मेलन एवं डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन
जीवनलाल रात्रे
कसडोल(newstoday)सिरपुर में रविदास समाज का युवक-युवती सम्मेलन एवं डॉ.भीमराव अंबेडकर की 132 जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समाज के सैकड़ो युवक-युवती ने एक दूसरे से परिचय के साथ एक जोड़ा का आदर्श विवाह संपन्न हुआ।जहाँ समाज के दूर-दराज से आये हजारों की संख्या में सामाजिक गण उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम अवसर पर प्रथम दिन 13अप्रैल को सामाजिक अधिवेशन हुआ।जिसमें समाज के वरिष्ठ लोगो का एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में देवेन्द्र कुमार रौतीया जिला अध्यक्ष महासमुंद के मुख्य आतिथ्य में एवं राजेंद्र रात्रे जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता नकुल राम मेहरा पूर्व जिलाध्यक्ष कुंजल मिर्धा जिला संयोजक दुतिया अजगर जिला संरक्षक के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।वही दूसरे दिन 14अप्रैल को सुबह 10बजे से दोपहर 12बजे तक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती समारोह पर विशाल शोभायात्रा रैली डीजे साउंड आतिश बाजी के साथ ग्राम भ्रमण बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रसाद खीर वितरण किया गया।दोपहर 12बजे से मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि विजय कुमार मेहरा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा समाज एकता,शिक्षित एवं संगठित रहे।अध्यक्षता देवेन्द्र कुमार रौतीया जिलाध्यक्ष ने कहा सामाजिक एकता से समाज संगठित और मजबूत होगा।
जिला सचिव धनलाल मिर्धा द्वारा संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए चुनाव लडने का आहवान किया।जिला कोषध्यक्ष धर्मेंद्र अंचल द्वारा सामाजिक जनगणना 10परिक्षेत्र का विधान सभा क्षेत्र वार गोस्वारा प्रस्तुत किया।जनसंख्या महासमुंद मे 12632, बागबाहरा में 13452, बसना में 16133, सरायपाली में 23764।
जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद मिरी जी भी सभा को संबोधित किया।दोपहर दो बजे द्वितीय सत्र में युवक-युवती परिचय सम्मलेन में मुख्य अतिथि- ध्रुव कुमार मिर्धा जी पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत आरंग,अध्यक्ष्ता लोकनाथ बारी वरिष्ठ भाजपा नेता संचालक एच. पी. गैस एजेंसी सरायपाली विशिष्ट अतिथि श्री रूपेश रोहिदास लोक सभा अध्यक्ष कांग्रेस आई टी सेल श्री आसाराम बांधे पार्षद कांग्रेस नेता बागबाहरा अशोक कुमार मिरी सरपंच सिंघोड़ा सरायपाली श्री राम कृष्ण मिरी जी पूर्व जिलाध्यक्ष बेडनाथ मेहरा जी अध्यक्ष रविदास शिक्षक संघ बुद्धेश्वर सोनवानी जी संचालक राजु लाल मिर्धा जिला मीडिया प्रभारी खिलावन मेहरा सह सचिव बैडराज मेहरा सक्रीय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक बारी जी खिरचंध बारी जी पार्षद सरायपाली गोवर्धन रात्रे जिला कार्यकारी अध्यक्ष एम.आर रौतिया प्रधान पाठक डॉ एस.एल ओग्रे जिला पशु चिकित्सा अधिकारी जांजगीर अशोक सोनवानी जांजगीर मंच में उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष महोदय द्वारा गोवर्धन को जिला कार्यकारी अध्यक्ष फगणु अजगले को जिला महामंत्री अजय अमीर सह सलाहकार धर्मेन्द्र अंचल को प्रदेश युवा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री फगणु अजगलें जिला कार्यकारिणी सदस्य से ईशु रौतिया मोहन मिर्धा अजय आमिर राजा सोनवानी गणेश मिरी महासमुंद बलौदा बजार जिला से उपाध्यक्ष परमानंद बुधराम जिला सचिव लेखराम नवरंगे जिला संचालक रोशन मिरी छुरा से ओम प्रकाश बिल्हा से शिव कुमार समस्त परिक्षेत्र अध्यक्ष सर्व हरेंद्र मिरी महासमुंद नंदलाल वाधवानी कौड़ियां रामसिंग रौतिया खट्टी प्रेमलाल खल्लारी नारायन कोसरीय बागबाहरा नरेंद्र रौतिया लालसिह झलप अजय रात्रे शत्रुहन अजगले सिरपुर राजकुमार तुमगांव संतराम डालू राम पचेड़ा बड़ी संख्या में माता बहने सामाजिक भाई उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया है।