पिथौरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल मैदान में योगा की बिखरी छटा - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Wednesday, June 21, 2023

पिथौरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल मैदान में योगा की बिखरी छटा

 पिथौरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल मैदान में योगा की बिखरी छटा
 

पिथौरा(newstoday)नगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को स्थानीय खेल मैदान में पतंजलि एवं अन्य संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में योगाभ्यास उत्साहपूर्वक लोगों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग सामाजिक, राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। 

      आज के कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित डॉ. संजय गोयल ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय संस्कृति की अद्भुत देन है, योग जोड़ने का काम करता है, योग हमारे क्रियाकलापों को विचारों से, शरीर को मन से तथा मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन नियमित योग करना मनुष्य के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए बहुत आवश्यक है।

           इस अवसर पर हार्टफुलनेस की तरफ से कमल मानिकपुरी, प्रजापति ब्रह्मा कुमारी की बहनें, गायत्री परिवार से तुकाराम पटेल कस्तूरबा विद्यालय से सुकांति नायक, बोधिराम चौधरी, यशवंत छाबड़ा, रैदास गोयल, कलप राम पटेल, जसवीर अजमानी, नीलम गोयल, श्याम लाल ठाकुर, श्री पटनायक, राजेश चौधरी, एफ नंद, ममता प्रधान, प्रकाश गोयल, आनंद, डीसी साहू, लोकनाथ पटेल, रेखराम साहू, किशोर पटेल, प्रीतम साहू, अजय डड़सेना,तनीषा अग्रवाल, रानू , श्रवण अग्रवाल, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं, हार्टफुलनेस परिवार, गायत्री परिवार, पतंजलि परिवार सहित नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post Top Ad

ad inner footer