जीवन लाल रात्रे
कसडोल(न्यूज today)भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री, कसडोल मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. राजकुमार साहू के विगत दिवस असामयिक देवलोक गमन पर,आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल कसडोल नगर पहुंचकर उनके दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय राजकुमार साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।ईश्वर से उनके आत्मा की शांति एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही अग्रवाल उनके निज निवास में स्वर्गीय राजकुमार साहू जी के धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा साहू, पुत्र नीरज साहू, पुष्पेंद्र साहू, पुत्री पूजा साहू एवं शोकाकुल परिवारजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया, एवं ईश्वर से इस गहन वेदना को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
आज के इस दशगात्र कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चंदूलाल साहू, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र टिकरिहा,प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ अजय राव, जिला भाजपा के संगठन प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी, जिला भाजपा अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉक्टर सनम जांगड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद रजक, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, विजय केसरवानी, जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, जिला कोषाध्यक्ष सेवकराम वर्मा, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सरिता जायसवाल, महिला मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीमती सत्यभामा साहू श्रीमती परमेश्वरी वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, मछुआरा प्रकोष्ठ जिला संयोजक भीखम प्रसाद कैवर्त्य,मंडल मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कैवर्त्य,जिला पंचायत सदस्य नवीन मिश्रा, गिरधारी लाल वर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मिथलेश साहू युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री मुकेश साहू भाजपा मंडल कसडोल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल लवन मंडल के अध्यक्ष विजय यादव महामंत्री डॉ सुदीप मानिकपुरी नगर पंचायत लवन के अध्यक्ष श्रीमती मीना बार्वे, श्रीमती गौरी देवी सिंह, युवा मोर्चा कसडोल के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर साहू, पार्षद गुनीराम साहू, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोषी मानिकपुरी,श्रीमती त्रिवेणी मानिकपुरी,श्रीमती शीला वर्मा, सहित भारी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता गण कार्यकर्ता गण एवं साहू समाज के पदाधिकारीगण व परिवारजन उपस्थित थे।