जीवन लाल रात्रे कसडोल(न्यूज-टुडे)छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा उपाध्यक्ष मानस पांडे विधायक सुश्री शकुंतला साहू जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस शैलेंद्र बंजारे एवं जिला उपाध्यक्ष विमल अजय ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद वर्मा विधानसभा अध्यक्ष किरण यादव की अनुशंसा से कसडोल ग्रामीण के ईश्वर यादव ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत के होने पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे एवं उपाध्यक्ष विमल अजय ने कसडोल ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर यादव को बधाई देते हुए कहा कि विधायक सुश्री शकुन्तला साहू के सपनों को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम है। तभी तो कांग्रेस जनों ने उनके राजनीतिक और सामाजिक समझ को सही पहचानकर सूबे में युवा नेतृत्व का बागडोर उन्हें सौंपा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ईश्वर यादव पार्टी से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। खुशी जाहिर करने वालों में चंद्रमौली शर्मा राज साहू दीपचंद केवट राजू जायसवाल, हरी राम कैवर्त्य, विक्की यादव, समीर कैवर्त्य, खीख राम वर्मा, अशोक पटेल, चंदू यादव हिमेश सचिन यादव विशाल साहू सूर्य तिवारी चंदन जायसवाल छोटू रमेश वर्मा लालू साहू लाला केवट राजेश का सुंदर लाल चौहान, फिरू यादव भूपेंद्र कर्ष भागवत तंबोली देवेन्द्र साहूआदि युवा कांग्रेसीयों में खुशी की लहर है।
युवा काग्रेंस कसडोल ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्ष बने- ईश्वर यादव कार्यकर्ताओ ने दी बधाई