मनीराम राम कैवर्त निर्विरोध चुने गए सहकारी समिति संघ का जिलाध्यक्ष
जीवन लाल रात्रे-कसडोल(न्यूज टुडे)आज 15 अक्टूबर मंगलवार को सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का आमसभा का निर्वाचन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कसडोल में हुआ।जिसमें सर्वसम्म्मति से पुनःएक बार फिर मनीराम कैवर्त को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।
वही रामकुमार साहू को उपाध्यक्ष,सुकदेव सेन को सचिव,लक्ष्मीनारायण वर्मा को कोषाध्यक्ष,व द्वारका प्रसाद साहू को संरक्षक बनाया गया।मिली जानकारी के अनुसार जिला कार्यकारिणी का गठन अतिशीघ्र किया जाएगा।जिसमें विभिन्न शाखाओं के सक्रिय कर्मचारियों को स्थान दिया जावेगा।आज के निर्वाचन में जिला बलौदा बाजार सहकारी समिति के समस्त कर्मचारियों का सहयोग एवं उपस्थिति रहा।सभी ने एक स्वर में निर्विरोध निर्वाचन के पक्ष में विचार प्रस्तुत किया इस संबंध में उद्बोधन करते हुए पदाधिकारियों ने ने संघ की एकजुटता पर विचार दिया साथ ही सभी समस्याओं का एकजुट होकर के लड़ने एवं समस्याओं से निजात पाने का संकल्प लिया गया।समितियों में आने वाली छोटी-बड़ी समस्याओं को मिलजुलकर लड़ने व कर्मचारी एकता पर विचार दिया।वही अध्यक्ष मनीराम कैवर्त ने अपने उद्बोधन में सभी कर्मचारियों को पुनः सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी उपस्थित कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।आगे अध्यक्ष ने कहा कि आज का निर्वाचन प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश संगठन पं. क्र.6685 से आए हुए प्रदेशउपाध्यक्ष रामलाल साहू प्रमुख सलाहकार प्रमोद कुमार यादव एवं गजेंद्र चक्रधारी के सानिध्य व मार्गनिर्देशन में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।सभी ने एक स्वर में मनीराम कैवर्त के कार्यकाल को सराहना करते हुए पुनः विश्वास जताया।अध्यक्ष ने अपनी उद्बोधन में कर्मचारियों को विश्वास के लिए आभार जताते हुए कहा की विभिन्न समस्याओं का मिलजुल कर समाधान करेंगे।