कार्तिक पूर्णिमा पर सराईपाली (कौहाकुड़ा) में डीजे डांस प्रतियोगिता - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Thursday, October 30, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर सराईपाली (कौहाकुड़ा) में डीजे डांस प्रतियोगिता

कार्तिक पूर्णिमा पर सराईपाली (कौहाकुड़ा) में डीजे डांस प्रतियोगिता 


एकल, युगल और सामूहिक श्रेणी में होगी प्रतिभाओं की टक्कर,विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नगद पुरस्कार 


 पिथौरा। ग्राम सराईपाली (कौहाकुड़ा), पिथौरा में आगामी 4 नवम्बर, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भव्य डी.जे. डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें क्षेत्र के युवा कलाकार अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में एकल, युगल एवं सामूहिक तीनों श्रेणियों में मुकाबले होंगे। प्रत्येक वर्ग में प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ-साथ अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सप्तम स्थान तक पुरस्कृत किया जाएगा। विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिए भंडारा की व्यवस्था रात्रि 8 बजे तक की गई है।

प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क क्रमशः

सामूहिक नृत्य हेतु ₹150, युगल हेतु ₹100 और एकल नृत्य हेतु ₹50 रखा गया है। आयोजन समिति का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं की कला एवं प्रतिभा को प्रोत्साहन देना है।

  स्थानीय क्षेत्र में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन स्थल पर प्रकाश एवं साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए यह रात्रि यादगार बन सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने जूटे प्रमुख ग्रामवासी

   कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गांव के ही गोविंद पटेल,चुन्नू पटेल,रूपेश साहू,हरीश पटेल,सुखदेव पटेल,पुष्कर पटेल,डिगेश पटेल, फागु लाल पटेल,डॉ.रामकुमार पटेल, जय पटेल,नारायण पटेल,किशन पटेल, संजय पटेल,सोमनाथ दीवान,गजेंद्र पटेल, संतोष पटेल,हरिशंकर पटेल,राजाराम चौहान,अश्विनी पटेल,केशव पटेल,छविराम पटेल,चमन पटेल,सुरेंद्र अग्रवाल सहित ग्रामीण जन जुटे हुए हैं।


 

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer