चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन पिथौरा नगर में 7 से 12 अक्टूबर तक
पिथौरा(news today) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पिथौरा द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी का पहले दिन का शुभारंभ अग्रवाल समाज के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं ब्रह्माकुमारी दीदियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।यह झाँकी 7 से 12 अक्टूबर तक पिथौरा बाय मार्ग स्थित सेंट फ्रांसिस विद्यालय के सामने अंजलि विहार कॉलोनी में आकर्षक एवं जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया जा रहा है। श्रद्धालूगण आयोजन स्थल पर पहुंचकर दर्शन लाभ अवश्य लेवें।
![]() |