ग्राम भिथीडीह में 15 नवंबर को क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक करेंगे शिरकत
पिथौरा/बार नवापारा।पिथौरा अंचल के ग्राम भिथीडीह में सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजन कर भगवान बिरसा मुंडा को जयंती अवसर पर 15 नवंबर को श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी।इस कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद रूपकुमारी चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता बसना विधानसभा क्षेत्र विधायक सम्पत अग्रवाल करेंगे।
अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सर्व आदिवासी समाज महासमुन्द जिलाध्यक्ष थानसिंह दीवान,आदिवासी विकास प्राधिकरण मध्यक्षेत्र पूर्व सदस्य मोहित ध्रुव,पिथौरा पूर्व पार्षद,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं ध्रुव गोंड समाज जिला संरक्षक मन्नूलाल ठाकुर,जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष सत्यभामा नाग व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष पिथौरा कार्तिक राम ठाकुर के साथ ही सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों एवं आमंत्रित गणमान्य विशिष्ट एवं विशेष अतिथियों की एक लंबी फेहरिस्त में जिलाध्यक्ष ध्रुव गोंड समाज मनराखन ठाकुर,उपाध्यक्ष केन्द्रीय समिति अठ्ठारह शिवप्रसाद जगत,अखिल भारतीय गोंड समाज कौड़िया राज्य अध्यक्ष भूषण सिंह सूर्यवंशी व भिथीडीह सरपंच सुनीता शैलेन्द्र डड़सेना,उपसरपंच अनिल चौधरी,भिथीडीह ग्राम प्रमुख एवं मंडल महामंत्री कौड़िया क्षेत्र अशोक चौधरी एवं पूर्व सरपंच भिथीडीह रमशीला अशोक डड़सेना आदि के साथ ही सगा समाज,प्रबुद्धजन,युवा प्रभाग, महिला प्रभाग,जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी-कर्मचारीगणों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम के मौके पर आदिवासी संस्कृति,नृत्य बिखरी छठा के बीच विविध ख्याति अर्जित अन्य डांस कार्यक्रम भी रात्रि आठ बजे से अपनी आभा बिखेरेंगी।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौर में रात्रि 11बजे से दीपक आनंद देव चन्द्राकर कृत अपनी मिट्टी से जुड़ने आकुल पुकार लोकरंग अर्जुन्दा दुर्ग प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगा।शाम चार बजे से हमर पहुना आदिवासी युवा प्रभाग की भव्य शोभा यात्रा एवं मां चन्द्रहासिनी दुलदुली ग्रुप का अद्वितीय प्रदर्शन भी होगा।सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 11 बजे से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी रायपुर के साथ ही प्रयास लोकरंग झारा बागबाहरा विश्राम यादव अपनी प्रस्तुति देंगे।
ईष्ट देवी-देवताओं की स्थापना एवं पूजन के साथ प्रातः 9 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।सगा समाज,पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथियों का प्रातः10 बजे स्वागत-सम्मान किया जाएगा।मुख्य अतिथि के साथ ही आगन्तुकों का सम्मान एवं उद्बोधन के अलावा बिरसा मुंडा जयंती विशेष सहयोगी सम्मान में छात्र,अधिकारी-कर्मचारी एवं कलाकारों को भी दोपहर 3 बजे से सम्मानित रूपरेखा आयोजित होगी।भोजन व्यवस्था दोपहर साढ़े बारह बजे से रात्रि नौ बजे की रूपरेखा में तय किया गया है।
आयोजक कार्यकारिणी सदस्य सर्व आदिवासी समाज भिथीडीह हरि नेताम,रामकुमार ठाकुर,चक्रधर ठाकुर, भानू ठाकुर,दीनदयाल ठाकुर,गंगा राम नेताम,मोहन ठाकुर व दीनदयाल खड़िया आदि कार्यक्रम आयोजन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।साथ ही सर्व आदिवासी समाज भिथीडीह एवं सर्व आदिवासी ऊर्जावान कार्यकरणी सदस्य छात्र संघ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगेश ठाकुर,सर्व आदिवासी समाज पिथौरा ब्लाक अध्यक्ष दिनेश गोलू रावल,युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष दिनेश कालसा,कर्मचारी संगठन पिथौरा भानूप्रताप ठाकुर,ठाकुर सिंह ध्रुव,मानसिंह ठाकुर,लुकेश ध्रुव,महेश ध्रुव,बाबू लाल ध्रुव,नरेश ठाकुर,निरंजन सिदार,राजू ठाकुर,पाण्डव दीवान, कर्मचारी संगठन भिथीडीह वेदराम नेताम,हरि नेताम, बलराम,नेताम,वंदना नेताम,ज्योति नेताम,देवानंद नेताम,दीनदयाल ठाकुर,रामगोपाल ठाकुर,हंसकुमार ठाकुर,रघुनाथ ध्रुव,रामबाई ध्रुव,नंदलाल पहाड़िया, गैदराम ध्रुव,नंदकुमार नेताम,मीरा नेताम,नीलम ध्रुव,युवा वर्ग भिथीडीह गंगाराम नेताम,मोहन ठाकुर, लक्ष्मीनारायण ध्रुव,हरिश खड़िया,चुम्मन ठाकुर,मोहित ठाकुर,खिलसागर तिरिथ नेताम,भागवत ध्रुव,चन्द्रहास नेताम,दुधेश्वर ठाकुर,पंकज ठाकुर,कृष्ण कुमार ठाकुर,गजानंद,रामाधर ठाकुर,ललित ठाकुर,लालू खड़िया,प्यारेलाल,समेलाल खड़िया,राम खड़िया,लखन खड़िया,विकास ठाकुर,मनहरण खड़िया,तेजराम नेताम,सतीश नेताम,रिकेश नेताम,रमेश्वर ठाकुर व नीलकमल ठाकुर आदि भी प्रमुख रूप से सहभागी होंगे।इस जानकारी के साथ आयोजन कार्यकारिणी सदस्य सर्व आदिवासी समाज भिथीडीह हरिराम नेताम,रामकुमार ठाकुर,चक्रधर ठाकुर व भानू ठाकुर ने तैयारी तेज होने की बात कही।