वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Friday, December 6, 2024

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

शिव ठाकुर

बार नवापारा(news today)जिला वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा ग्राम बार स्थित पर्यटक परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें विभागीय विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लोन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।इस कार्यक्रम के तहत जिला बलौदाबाजार व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों के साथ विभाग द्वारा संचालित किए किए जा रहे विविध तरह की योजनाओं के बारे में विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए इन योजनाओं से किस तरह जुड़कर लाभ लिया जा सकता है।

     इसकी जानकारी विस्तृत रूप से दी।साथ ही इन योजनाओं के तहत मिलने वाले हितग्राहीमूलक भिन्न-भिन्न स्कीमों को साझा किए।इसके अलावा उन्होंने कहा कि योजनाओं के अन्तर्गत दी जाने वाली आनलाइन सब्सिडी की प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया गया।शासकीय तौर से विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न बिन्दुओं के साथ ही मुख्य रूप से जागरूकता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 के साथ ही साथ प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन     योजना(पीएमएफएमई),प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना   (पीएम विश्वकर्मा) एवं प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) आदि पर अधिकारियों ने अपनी बात रखी।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष कुंजाम सहायक संचालक,नारायण सिंह ठाकुर प्रबंधक व जितेन्द्र धीरही प्रबंधक जिला स्तर के विभागीय अधिकारियों ने लोगों से विचार व्यक्त किए।

वहीं इस जागरूकता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य कसडोल खेमराज सिंह ठाकुर के साथ संतोष कुमार मरावी लोकनाथ रात्रि, गोवर्धन ओटी, भुवनेश्वर  ,गौतम पारेश्वर,माधव तिवारी,हुपलाल यादव,प्रमोद भोई,मोहन नेताम,चिंता बाई रात्रे,अक्ती बरिहा सहित बड़ी संख्या लोगों ने हिस्सा लिया।इस दौरान लोगों को  योजनाओं से संबंधित टेम्पलेट भी वितरित किए गए।इस मौके पर अधिकारियों ने इंटर पेनल के अपने फायदे भी बताएं।वहीं लोगों ने बैंक ॠण एवं केसीसी में आने वाली दिक्कतों को भी सामने रखे।इस पर अधिकारियों ने सहयोग का भरोसा भी दिया।इसके अलावा मौजूद लोगों ने वन क्षेत्र की परिपेक्ष्य में भी बातें रखी।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer