पिथौरा में संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ,खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
युवाओं में खेल भावना जागृत करने की दिशा में सार्थक पहल
पिथौरा।युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का संकुल स्तरीय शुभारंभ पिथौरा में बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत महासमुंद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा रिक्की, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, रामकुंवर सिन्हा, प्रेमराजन रौतिया, कौशल मानिकपुरी, भाजपा नेता मनमोहन जैन, किशोर पटेल, रमेश पटेल, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी एवं लक्ष्मीकांत सोनी मंचासीन थे।
इस अवसर पर विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैदान में कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। पूरे आयोजन स्थल पर खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत महासमुंद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को नई दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है, बल्कि युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना भी है।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन समिति ने बताया कि संकुल स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगे विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिरजू राम सोनबेर, बीआरसी नरेश पटेल, संकुल प्रभारी खगेश्वर डड़सेना, रामकुमार स्वर्णकार, सुधीर प्रधान, गौरीशंकर पटेल, राजेश साहू, नारायण गबेल, प्रदीप कर, अक्षय साहू, तुलसी बरिहा, विजय प्रधान, घनश्याम यादव, नरेंद्र साहू, टीकम ध्रुव, पुष्पकांत साहू, सूर्यकांत कोसरिया, केशव पटेल, चंद्रहास साहू, शिव कुमार भाई, गोपेश डडसेना, हेमंत पटेल, विवेक कुमार राणा, दीपक बघेल, चतुर्भुज राणा, दीपक डड़सेना, रामबती प्रजापति, योगेश सोनवानी, रेशम लाल पटेल, थाम सिंह दीवान, सरजू भोई, जगत राम दीवान, होरी लाल रजक, मकरध्वज पटेल, कुमार सिंह श्रीवास, हेमकुमारी पटेल, इति प्रधान सहित संकुल के सभी प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, नगर पंचायत के कर्मचारी चंद्रशेखर शुक्ला, रूपलाल सिन्हा, धर्मूराम सिन्हा, मोहन लाल प्रजापति एवं छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग का अमला भी मुस्तैदी से तैनात रहा, जिससे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा सुनिश्चित की गई। पूरा आयोजन स्थल उत्साह, जोश और देशभक्ति के माहौल से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावक और युवा खिलाड़ी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

