विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने धरना एवं भूख हड़ताल आरंभ - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Monday, September 30, 2024

विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने धरना एवं भूख हड़ताल आरंभ


 विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने धरना एवं भूख हड़ताल आरंभ

जीवन लाल रात्रे-कसडोल(न्यूज टुडे)विकासखंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत देवांगन को निलंबित करने की मांग को लेकर सर्वदलीय नागरिक कल्याण समिति के द्वारा आज दिनांक 30 सितंबर 2024 से विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने धरना एवं भूख हड़ताल आरंभ है।

सर्वदलीय नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कनौजे ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरबाय में पदस्थ शिक्षक संतराम अजय के पैर फैक्चर हो जाने के कारण गत दिनांक 3.10.2023 से 12.12.2023 तक मेडिकल अवकाश पर था,जिसके लिए शिक्षक संतराम अजय ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया है लेकिन मेडिकल अवकाश को गलत तरीके से स्वीकृत कर नियमित रूप से वेतन आहरण किया है।इसी प्रकार लगभग एक सौ से भी अधिक कर्मचारी पति-पत्नी एक साथ निवासरत हैं जिनका मकान भत्ता एक बार  निकलना है किंतु दो-दो बार मकान भत्ता निकला जा रहा है जिसकी शिकायत संबंधित उच्च अधिकारी एवं जिलाधीश को करने पर लगभग एक माह पूर्व जांच अधिकारी नायब तहसीलदार एवं जनपद पंचायत कसडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जांच किया है जिसमें आरोप को सही पाया गया है।इसके बाद भी प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत देवांगन के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। जिससे शासन को लाखों रुपए की क्षति हो रही है साथ ही बहुत से शिक्षको के मुख्यालय में नहीं रहने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रहा है। इसीलिए शासन को विधिवत अवगत कराने के पश्चात आज से धरना एवं भूख हड़ताल आरंभ किया गया है जो विकासखंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत देवांगन की निलंबन की कार्यवाही तक जारी रहेगा।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer