अमोदी सोसायटी में कृषकों का समिति कर्मचारियों की उपस्तिथि में वार्षिक साधारण सम्मेलन शांति पूर्ण संपन्न - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Monday, September 30, 2024

अमोदी सोसायटी में कृषकों का समिति कर्मचारियों की उपस्तिथि में वार्षिक साधारण सम्मेलन शांति पूर्ण संपन्न


 अमोदी सोसायटी में कृषकों का समिति कर्मचारियों की उपस्तिथि में वार्षिक साधारण सम्मेलन शांति पूर्ण संपन्न

किसानों को केसीसी लोन,सीएससी सर्विस,मत्स्य पालन,पशुपालन, बोर खनन,कुंआ खनन,ट्रैक्टर ऋण,रिपर ऋण स्वरोजगार ऋण सहित आदि योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी


     जीवन लाल रात्रे_कसडोल(न्यूज टुडे)आज 30 सितंबर सोमवार को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अमोदी पं.क्र. 204 में आने वाले सभी किसानों को सरकार द्वारा लाभावंतित योजनाओं संबंधित जानकारी के लिए बैठक समिति द्वारा बैठक बुलाया गया था। जिसमें प्राधिकृत अधिकारी आर.के.साहू की अध्यक्षता में,व शाखा प्रबंधक जी.आर.यदु,शाखा पर्यवेक्षक आर.के.साहू,नरेश डड़सेना,धनीराम कैवर्त्य,रामचरण साहू,शिवांश निषाद, व रामविलास कैवर्त्य पूर्व प्राधिकृत की गरिमामय सानिध्य में उपस्थित कृषकगण तथा समिति कर्मचारियों की उपस्थिति में वार्षिक साधारण सम्मिलन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। आज की आम सभा में कृषकों को वर्ष 2023-24 में अमोदी समिति द्वारा किये गये कार्यों खाद,बीज,दवाई , धान खरीदी,उपभोक्ता,KCC ऋण वितरण,फसल बीमा,ब्याज अनुदान एवं अन्य सभी कार्यो का लेखा-जोखा, आय-व्यय,लाभ-हानि के विषय में व वर्ष 2024-25के विकास कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार के अनुमानित आय-व्यय अनुमोदन कर लक्ष्य रखा गया जिसका विस्तार के वाचन एवं पाठन किया गया।साथ ही समिति के माध्यम से केसीसी लोन,CSC सर्विस,मत्स्यपालन,पशुपालन, मध्यमकालीन ऋण तार-फेंसिंग बोर खनन,कुंवा खनन,ट्रेक्टर ऋण,रिपर ऋण,स्वरोजगार ऋण,मोटरसायकल ऋण आदि विभिन्न योजनाओं सहित सभी के विषय में विस्तार से किसानों को बताया गया।इस बीच सभा बैठक में बिन सहकार नहीं उद्धार" व" जय जवान,जय किसान "के नारा से सभा गूंज उठा।कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को गुलाल से तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।साथ ही समिति के प्रति सदैव सहयोग की भावना व कर्मचारियों के ऊपर आशीर्वाद बनाए रखने हेतु निवेदन किया गया।तथा कार्यक्रम के सफल संपादन में सहयोग व उपस्थिति के लिए कृषकों का धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रदर्शन समिति प्रबंधक एम.आर. कैवर्त द्वारा किया गया।एवं प्रतक्ष्य,अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद,आभार व्यक्त किया गया।

Post Top Ad

ad inner footer