जंगली सुअर के शिकार पर वन विभाग की छापेमारी, 10 किलो मांस जप्त - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Tuesday, December 31, 2024

जंगली सुअर के शिकार पर वन विभाग की छापेमारी, 10 किलो मांस जप्त

 जंगली सुअर के शिकार पर वन विभाग की छापेमारी, 10 किलो मांस जप्त

कसडोल(न्यूज टुडे) जीवन लाल रात्रे।बलौदा बाजार वन मंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल एवं उप मंडलाधिकारी हितेश ठाकुर के निर्देशानुसार सोनाखान रेंजर सुनीत साहू के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने ग्राम चंहाट में अवैध शिकार पर बड़ी कार्रवाई की। रात्रि गश्त के दौरान जंगली सुअर का पका हुआ, भूना हुआ एवं कच्चा मांस लगभग 10 किलो ग्राम की मात्रा में जप्त किया गया।

घटना विवरण

यह कार्रवाई 30 दिसंबर, सोमवार को रात्रि गश्त के दौरान हुई। वन कर्मचारियों को सूचना मिली कि ग्राम चंहाट में जंगली सुअर का शिकार किया गया है। सूचना के आधार पर सुबह 10 बजे वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनीत कुमार साहू ने अपनी टीम के साथ आरोपी विश्राम यादव के घर छापेमारी की। हालांकि, मौके पर सभी आरोपी फरार हो गए, लेकिन विश्राम यादव के घर से जंगली सुअर का मांस बरामद किया गया। जप्त मांस को जांच के लिए जबलपुर भेजा गया है।

आरोपियों की तलाश जारी

शिकार के मुख्य आरोपी विश्राम यादव पिता कीर्तन यादव सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वन विभाग ने बताया कि प्रकरण में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।वन विभाग की इस कार्रवाई से वन्य जीवों के संरक्षण में एक बड़ा संदेश दिया गया है।

टीम का योगदान

इस कार्रवाई में योगेश साहू, हरगोविंद जायसवाल, उमा साहू, कैलाश यादव, दिनेश वर्मा, ललित वर्मा, मेलाराम सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer