चार मतों से गोपाल शर्मा का फिर बजा डंका - newstodaylive

Breaking

Translate

Post Top Ad

Sunday, August 30, 2026

चार मतों से गोपाल शर्मा का फिर बजा डंका

 चार मतों से गोपाल शर्मा का फिर बजा डंका

व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष पद पर दूसरी बार जीत, सुमित अग्रवाल को दी शिकस्त

Zakir qureshi

पिथौरा(newstoday)। व्यापारी एकता मंच के चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर हुए रोमांचक मुकाबले में गोपाल शर्मा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर व्यापारी एकता मंच की कमान अपने हाथों में बरकरार रखी। बेहद करीबी मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सुमित अग्रवाल को महज 4 मतों से पराजित किया।


अध्यक्ष पद के लिए गोपाल शर्मा और सुमित अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला हुआ। मतदान को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंच के कुल 296 मतदाताओं में से 290 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में गोपाल शर्मा को 147 मत, जबकि सुमित अग्रवाल को 143 मत प्राप्त हुए। इस तरह गोपाल शर्मा ने 4 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

चुनाव परिणाम सामने आते ही गोपाल शर्मा के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कीं। लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने से मंच में उनके नेतृत्व पर व्यापारियों का भरोसा भी सामने आया है।

नई टीम में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

व्यापारी एकता मंच के चुनाव में अध्यक्ष के साथ अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। दिलप्रीत खनूजा को उपाध्यक्ष, इन्द्रजीत सिन्हा को सचिव तथा कुलवंत राजा खनूजा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित टीम के सामने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, व्यापारिक हितों की रक्षा करने और व्यापारियों के बीच एकजुटता को और मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

296 में 290 ने डाला वोट

कुल मतदाता - 296 । मतदान -290 | गोपाल शर्मा - 147 | सुमित अग्रवाल - 143 | जीत का अंतर - 4 मत

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer